Hardoi News:-​मास्क न लगाने पर पचदेवरा पुलिस ने 25 लोगों के काटे चालान


पचदेवरा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पुलिस और प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है इसी के चलते पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें 25 लोग बिना मॉस्क के मिले जिन पर सौ-सौ का जुर्माना किया गया।

थाना क्षेत्र के अनंगपुर चौराहे पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया जो लोग बिना मास्क के के निकल रहे थे पुलिस ने रोका उनके चालान काटे ।प्रति व्यक्ति के सौ-सौ चालान काटे गए इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। तमाम लोग पुलिस को देख कर वापस होकर दूसरे रास्ते से निकल गए। वही, इस संबंध में पचदेवरा थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना से बचाव के लिए लोग घरों में रहे। सामाजिक दूरी का पालन करें घरों से निकले तो मास्क जरूर लगाकर निकले। इस मौके पर थानाध्यक्ष रामबचन भारती के अलावा एसआई राधेश कुमार, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र,कांस्टेबल मनोज कुमार सहित पुलिस बल के कई लोग मौजूद रहे।