जनहित के मुद्दों को उठाने नगर परिषद में सांसद प्रतिनिधि बनाये गए मूलचंद सिन्हा

ब्यूरो न्यूज़ कुरूद- नगर पंचायत कुरूद के परिषद के लिये महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने भाजपा के नेता व पूर्व पार्षद मूलचंद सिन्हा को नगर पंचायत में अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

विदित हो कि नगर पंचायत कुरूद में कांग्रेस को एकतरफा बहुमत है जिसमें भाजपा के तरफ से सांसद प्रतिनिधि के रूप में तेज तर्रार नेताओं की नियुक्ति की गई है। कुरूद भाजपा मंडल के मिडिया प्रभारी एवं पूर्व पार्षद मूलचंद सिन्हा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुये महासमुंद सांसद श्री साहू ने सौंपी है जिससे ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा पार्षद भानु चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू के साथ परिषद के अंदर श्री सिन्हा अपना पक्ष मजबूती के साथ रखेगे।


नगर पंचायत कुरूद में सांसद प्रतिनिधि के रूप में मूलंचद सिन्हा की नियुक्ति की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो बधाइयों का सिलसिला प्रारंभ हो गया। बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिव प्रताप ठाकुर, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रविकांत चंद्राकर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानु चंद्राकर, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, महामंत्री टिकेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि कृष्णकांत साहू, प्रभात बैस, आदर्श चंद्राकर, हरिशंकर सोनवानी, मोहम्मद यूसुफ, हितेंद्र नंद, अनुराग चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, संजय चंद्राकर, कमलेश रेड्डी, भारत ठाकुर, भारत साहू, शरद पंडा, सत्यम चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।