सहकारी गन्ना विकास समिति नजीबाबाद के वार्षिक सट्टा प्रदर्शन हेतु शिविर लगाकर किसानों की समस्या का निराकरण कराया गया 

अतीफ ज़ैदी / नजीबाबाद: सहकारी गन्ना विकास समिति नजीबाबाद के वार्षिक सट्टा प्रदर्शन हेतु शिविर लगाकर किसानों की समस्या का निराकरण कराया गया जिसमें समिति से जुड़े गन्ना किसानों को पेराई सत्र 2019-20 में गन्ना सप्लाई करने हेतु उनके सट्टो का प्रदर्शन किया गया जिसमें किसानों की समस्याओं पर आपत्ति प्राप्त की गई गन्ना समिति के सचिव विजय कुमार शुक्ला एवं जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव द्वारा प्राप्त समस्याओं का शीघ्र निवारण कराए जाने का आश्वासन दिया जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक मायापति यादव ने कहा कि प्राप्त हुई समस्याओं का उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश में समाधान करा कर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गन्ना नीति का पूर्णतया पालन कराया जायेगा गन्ना समिति के सचिव विजय कुमार शुक्ला ने कहा कि किसानों के हित को ध्यान में रखकर सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाना समिति का लक्ष्य है और इसके लिए लगातार कार्य किया जा रहा है समिति के चेयरमैन ब्रज कुमार, गन्ना विकास परिषद के चेयरमैन देवेंद्र सिंह, गन्ना विकास परिषद बरकातपुर के चेयरमैन ,संचालक पुष्पेंद्र कुमार भाजपा किसान मोर्चा के विधानसभा प्रभारी मा रमेश सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी ईशम सिंह, जिला मंत्री  रितेश सेन ,युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजीव गुर्जर, क्रष्ण पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, मनजीत सिंह, ब्रह्मपाल सिंह ,जगदीश सिंह, अशोक कुमार, नरेश बंसला,  विजेंद्र सिंह,  धर्मेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, रामराज सिंह ,विरेन्द्र सिह, आदि नजीबाबाद गन्ना समिति क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया