भाजपा जिला कार्यालय भवन का निर्माण कार्यप्रारंभ

चित्तौड़गढ़ भाजपा जिला कार्यालय भवन का निर्माण कार्य सोमवार दोपहर 2 बजे निम्बाहेड़ा मार्ग स्थित अहिंसानगर भूखंड पर वैदिक मंत्रोचार व नींव के पत्थरों के पूजन से प्रारंभ हुआ जिला मीडिया प्रमुख सुधीर जैन ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष गौतम दक, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या,बड़ीसादड़ी विधायक ललित ओस्तवाल ,कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ,प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया ने विधि विधान से नींव का मुहूर्त कर निर्माण कार्य प्रारंभ करायाजिलाध्यक्ष दक ने बताया कि कार्यालय भवन दो मंजिला होगा जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर कॉन्फ्रेंस हॉल,जिलाध्यक्ष कक्ष,पदाधिकारी कक्ष,लाइब्रेरी आदि व प्रथम मंजिल पर अतिथि कक्ष,डोरमेटरी व प्रतीक्षा कक्ष,किचन का निर्माण किया जाएगा। कार्यालय भवन आधुनिक तकनीक के साथ निर्मित किया जाएगा जिसमें आई टी व मीडिया हेतु व्यवस्था रहेगीइस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश धाकड़ अशोक नवलखा, छगनलाल शिशोदिया,भवन निर्माण समिति संयोजक अशोक अजमेरा, वित्त कमेटी संयोजक डॉ आई एम सेठिया, डेयरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट ,भूमि विकास बैंक अध्यक्ष कमलेश पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी ,जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, बगदीराम धाकड़,जिला मंत्री भूपेंद्र सिंह बड़ोली, जिला कार्यालय प्रमुख शेखर शर्मा, नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, निम्बाहेड़ा मंडल नितिन चतुर्वेदी,जिला सह मीडिया प्रमुख मनोज पारीक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह ,मंगलवाड़ मंड, रघु शर्मा, परमजीत सिंह वधवा ,पूर्व पार्षद शैलेंद्र झंवर,रजनीश भट्ट, दशरथ मेनारिया, आदि उपस्थित रहे।