चकिया- पूर्व विधायक बीजेपी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नेतृत्व में नगर में किया गया पत्रक वितरण

पूर्व विधायक बीजेपी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नेतृत्व में किया गया पत्रक वितरण

संवाददाता विजय विश्वकर्मा

चंदौली/चकिया- भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली मुख्यालय स्थित कार्यालय के �निर्देशानुसार पूरे देश में पत्रक वितरण का आयोजन कर भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार में दूसरी बार �कार्यकाल के प्रथम वर्ष पूरा होने पर तथा यूपी सरकार के 3 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा कितना विकास कार्य किया गया और कितना योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाया गया इसके लिए लगातार पत्रक वितरण का आयोजन किया जा रहा है जिस पत्रक �के माध्यम से लोग �इसे जान सकें और �उसी क्रम में आज चकिया नगर के वार्ड नंबर 6 मे भ्रमण कर वार्ड वासियों में चकिया के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान तथा भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्याजायसवाल व भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह संतोष के नेतृत्व में पत्रक वितरण का आयोजन कर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया तथा उनकी उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दी गई।

�इस दौरान �सभासद व जिला योजना समिति सदस्य मीना विश्वकर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रमिला शुक्ला, उपाध्यक्ष पूजा जायसवाल, मंडल मंत्री सुशील कुमार पांडेय बबलू चौहान, रवि गुप्ता, सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।