सिरसा जी शमशान घाट की विडिओ बनाना छोड़कर कोरोना पीड़ितों की मदद करे : हरविंदर सिंह सरना

सिरसा जी शमशान घाट की विडिओ बनाना छोड़कर कोरोना पीड़ितों की मदद करे : हरविंदर सिंह सरना

बंगला साहिब गुरूद्वारे के हैड ग्रंथी भाई रंजीत सिंह सिरसा के इशारे पर सिख धर्म का प्रचार कम और संगतो से पैसे मांगने जैसे काम ज्यादा कर रहे है

नयी दिल्ली 15 जून (मनप्रीत सिंह खालसा) :- शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के महासचिव हरविंदर सिंह सरना का आरोप है जिस तरह दिल्ली गुरूदुआरा प्रबंधक कमेटी के  तत्कालीन प्रधान मनजिंदर सिंह सिरसा गुरु की संगत के पैसो का राजनीति माफिया की तरह इस्तेमाल कर रहे हे वह गुरु मर्यादा के खिलाफ है । सरना ने आरोप लगाया की  सिरसा ने जिस तरह लंगर आन विहील बांटने का काम शुरू किया है क्या यह सब बादल परिवार के इशारो पर किया जा रहा है । उन्होने कहा की लंगर कहा बांटा जा रहा है कितना बांटा जा रहा है इसका सिरसा के पास कोई जवाब नहीं है ना कोई कमेटी का गठन किया गया है जिससे मालुम हो सके लंगर का इस्तमाल सही हो रहा है या नहीं । यह सिर्फ संगत कैसे पैसो का दुरूपयोग, घोटाले और अपने राजनीति स्तर को ऊंचा उठाने के अलावा कुछ नहीं है सरना का आरोप है । उन्होनें कहा की आज भी संगत देश में चल रही भयंकर बिमारी के बावजूद भी अपनी नेक कमाई का कुछ हिस्सा गुरु की गोलक में डालता है तो उसे लगता है उनके इन पैसो का इस्तेमाल जरूरत मंद लोगो पर खर्च होगा मगर आज गुरु की गोलक को दो- दो हाथो से सिरसा और बादल परिवार लूट रहा है जिसका कोई हिसाब किताब दिल्ली गुरूदुआरा प्रबंधक कमेटी के पास नहीं है । आज दिल्ली कमेटी के अधीन चल रहे वृदआश्रम (सुखशाला) में रह रहे बजुर्गो को इलाज नहीं मिल रहा जिस की वजह से आये दिन बजुर्गो की मौत हो रही है और सिरसा शमशान घाट पर खड़ा होकर गैर जरुरी टिप्पणियां करने में व्यस्त है । शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के महासचिव हरविंदर सरना ने गंभीर आरोप लगाते हुए सिरसा को बादल परिवार का एजेंट बताया है और कहा की बंगला साहिब गुरूद्वारे के हैड ग्रंथी भाई रंजीत सिंह सिरसा के इशारे पर सिख धर्म का प्रचार कम और संगतो से पैसे मांगने जैसे काम ज्यादा कर रहे है जैसे वो ग्रंथी ना होकर दिल्ली गुरूदुआरा प्रबंधक कमेटी के वित्तीय विभाग के प्रमुख हो । शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के एक नेता ने सिरसा पर टिप्पणी करते हुए कहा जिस तरह सिरसा श्मशान घाटों पर जा कर जलती चिताओ की विडिओ बनाते है वह  मर्यादाओ के खिलाफ है क्या उनको नहीं पता की जिन लोगो का संस्कार किया जा रहा है वो एक गंभीर बिमारी से ग्रस्त थे जिसकी शिकायत शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के नेता जल्द श्री अकाल तख़्त को शिकायत करके सिरसा के खिलाफ एक कमेटी का गठन करने की मांग करेंगे जो सिरसा के गोरख धन्दे की जांच करे ।