चकिया-परिवार संपर्क अभियान के तहत नगर में लगातार भ्रमणशील हैं भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, कर रहीं पत्रक वितरण, लोगों को दे रहे हैं जानकारियां

परिवार संपर्क अभियान के तहत नगर में लगातार भ्रमणशील हैं भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष, कर रहीं पत्रक वितरण, लोगों को दे रहे हैं जानकारियां

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चंदौली/चकिया- भारतीय जनता पार्टी दिल्ली मुख्यालय के निर्देशानुसार जहां देश में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूरा होने पर तथा उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के तीसरे वर्ष पूरा होने पर लोगों को जनता से मिलकर उनके बीच में जाकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत जानकारी देने का निर्देश दिया गया है। और भाजपा के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उसका पालन भी कर रहे हैं।

�वही आपको बता दें कि �चंदौली जनपद के चकिया निवासिनी �दिव्या जायसवाल �जो कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की चंदौली जिला उपाध्यक्ष हैं और वह �पार्टी के द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए जोरों शोरों से कार्य कर रही हैं। तथा रहीम नगर में भ्रमण शील होकर लगातार 1 1 जून से लेकर जनता के बीच में पत्रक वितरण कर उन्हें विस्तृत रूप से जानकारी देने का काम किया तथा वही सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी जानकारी दिया तथा �वहीं लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी किया।

�उन्होंने सिटी अपडेट न्यूज़ नेटवर्क के जिला संवाददाता कार्तिकेय पांडेय से बातचीत के दौरान बताया कि �भारतीय जनता पार्टी दिल्ली मुख्यालय के निर्देशानुसार पत्रक वितरण करने का निर्देश दिया गया था और उनके निर्देशों का पालन करते हुए हम सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं �द्वारा नगर में भ्रमण कर पत्रक वितरण का आयोजन किया जा रहा है और लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया जा रहा है।�

इस दौरान पूर्व बिधायक शिवतपस्या पासवान,मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र प्रताप सिंह,समाजसेवी मनोज जायसवाल, बूथ अध्यक्ष मारुति नंदन आनंद, बबलू चौहान,रवि कुमार गुप्ता, प्यारे लाल सोनकर सहित तमाम लोग मौके पर मौजूद रहे।