चंदौली- पुलिस ने किया  अवैध ई टिकट के कारोबार  का भंडाफोड़, 2 लोग हुए गिरफ्तार, चकिया का भी युवक रहा इसमें शामिल

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली/पीडीडीयू नगर- आरपीएफ में सोमवार को चकिया में भभुआ शहर में छापेमारी कर अवैध रूप से रेलवे का टिकट बनाने वाले 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से ₹50000 मूल्य के 20 तत्काल व स्पेशल ट्रेन के टिकट बरामद किए गए। वहीं कुछ संदिग्धों के जीमेल आईडी को सर्विलांस पर रखकर साइबर सेल निगरानी कर रही थी। अवैध टिकट की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए कमांडेंट आशीष गुप्ता खुद कमान संभाले हुए हैं।

कोरोना कॉल की वजह से पिछले 3 महीने से प्रेम सेवाएं स्थगित कर दी गई थी। साइबर कैफे से अवैध तरीके से लोगों का तत्काल टिकट बनाने वाला गिरोह शांत हो गया है। अब लाक डाउन के बीच चल रही ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी तो अवैध टिकट बनाने वाले भी सक्रिय हो गए हैं। 3 महीने तक शांत रहने के बाद अब अवैध ढंग से टिकट बनाने का काम पूर्ण रूप से शुरू हो गया है। हालांकि अब अवैध टिकटों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ कमांडेंट आशीष मिश्रा में खुद ही कमान संभाल ली है। उनके नेतृत्व में डीडीयू पोस्ट प्रभारी संजीव कुमार, सासाराम प्रभारी पीके रावत तथा क्राइम सेल पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के टीम को गठित किया गया। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त के दिशानिर्देशों पर टीम ने कुछ स्थानों पर छापेमारी की। वही चकिया नगर में सथानीय थाना के सहयोग से छापेमारी कर एक व्यक्ति इन सलाम अहमद खान को रेलवे के करीब 20 तत्काल स्पेशल ट्रेन का ई-टिकट मिला। जिसका मूल्य लगभग ₹50000 था। वही भगवा शहर में छापेमारी कर एक व्यक्ति अरसाद खान को भी भारी मात्रा में अवैध ई टिकट के साथ गिरफ्तार किया गया। कमांडेंट में बताया कि दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धारा में सासाराम वर्क पंडित दीनदयाल उपाध्याय थाना में पंजीकृत कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जहां से गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। इस प्रकार के अभियान से आम यात्रियों के मन में विश्वास उत्पन्न हुआ है।तथा जरूरतमंदो को सही टिकट मुहैया कराया जा सकेगा। बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान को अभी चलाया जाएगा।