चंदौली- जनपद में यहां हुआ बड़ा हादसा, ट्रक के धक्के से महिला तथा उसके डेढ़ साल के बच्चे की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों के तोड़े सीसे, ट्रक चालक वाहन समेत हुआ गà

इस वक्त की बड़ी खबर

 चंदौली जनपद में यहां हुआ बड़ा हादसा, ट्रक के धक्के से महिला तथा उसके डेढ़ साल के बच्चे की मौके पर मौत, परिजनों में मचा कोहराम, आक्रोशित लोगों ने गाड़ियों के तोड़े सीसे, ट्रक चालक वाहन समेत हुआ गिरफ्तार,

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय 

चंदौली/अलीनगर- नेशनल हाईवे पर  अलीनगर थाना क्षेत्र के महेवा गांव के समीप  बुधवार की सुबह एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से आलमपुर से कुतलूपुर  जा रही बाइक सवार  आलमपुर गांव निवासिनी रीना देवी 25 वर्ष नामक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और साथ में उसके डेढ़ वर्ष के बच्चे की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं लोगों द्वारा बताया जा रहा था कि महिला  प्रेग्नेंट थी और  अपने को दवा  लेने के लिए  जा रही थी  वही  घटनास्थल पर दो लोगों की मौत के बाद लगातार हो रही घटनाओं से आहत आ चुके ग्रामीणों  का गुस्सा फूट पड़ा  और ग्रामीणों ने गांव के समीप ट्रक को घटना स्थल पर ही रोक कर पकड़ लिया वहीं पुलिस को सूचना देने तथा ट्रक चालक भी गिरफ्तार कर लिया गया ट्रक चालक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया वहीं गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक का शीशा तोड़ दिया  और घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अलीनगर  थाना प्रभारी बृजेश चंद्र तिवारी ने ट्रक को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गए हैं वही महिला तथा उसके डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का पूरी तरह से रो-रोकर बुरा हाल है