चंदौली- यहां नहाते समय डूबकर 5 युवकों की हो गई मौत, मचा कोहराम

चंदौली- यहां नहाते समय डूबकर 5 युवकों की हो गई मौत, मचा कोहराम

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय 

चंदौली/वाराणसी/रामनगर- शुक्रवार की दोपहर रामनगर क्षेत्र के पास गंगा नदी में नहाने गए पांच युवकों की डूबने से मौके पर ही मौत हो गई और इनका संग गंगा में उतराने लगा  और उधर गए आसपास के लोगों ने जब शवों को  नदी में उतराता हुआ देखा  तो  सोर मचाया जिसके बाद मौके पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई वहीं लोगों ने इसकी सूचना तत्काल रामनगर पुलिस को दी इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रामनगर कोतवाली पुलिस ने पांचों शवों को  कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही में जुट गई है

 प्राप्त जानकारी के अनुसार यह सभी बारीगढ़ही आसपास के निवासी किशोर जो नदी में नहाने गए हुए थे जिनका नाम तौफीक पुत्र रफीक 20 वर्ष, फरदीन पुत्र मुमताज 14 वर्ष, शैफ पुत्र,15 वर्ष, रिजवान पुत्र शहीद 15 वर्ष, सकी पुत्र गुड्डू 14 वर्ष के बताए जा रहे हैं और सभी अचानक घर से नहाने के लिए निकले थे कि गंगा नदी में इनका सव  संदिग्ध परिस्थिति में उतर आया हुआ पाया गया जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है 

 वहीं इस बाबत रामनगर थाना प्रभारी ने बताया कि देखने से यह मामला डूबकर मौत होने का प्रतीत हो रहा है हालांकि अभी कोई इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्यवाही की जाएगी