जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की संयुक्त मनरेगा निरीक्षण... ग्रमीणों को दिए पूर्ण एहतियात बरतने के निर्देश....

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की संयुक्त मनरेगा निरीक्षण...

ग्रमीणों को दिए पूर्ण एहतियात बरतने के निर्देश....

छत्तीसगढ़/बालोद--वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में अपना पैर पसार चुका है, औऱ भारत भी इससे अछूता नहीं रह गया। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते पूरा देश में लॉक डाउन की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते अर्थव्यवस्था चरमरा सी गई है। राज्य सरकार वायरस के संक्रमण व बचाव में एहतियात बरतने बोल रही हैं, साथ ही ग्रामीण स्तर पर आर्थिक सहायता हेतू मनरेगा कार्य को अनुमति प्रदान किया गया है। इसी तारतम्यता में आज जनपद अध्यक्ष प्रभात ध्रुवे,उपाध्यक्ष तोषण साहू जनपद सदस्य पाल सिंह भुआर्य जनपद सदस्य ममता मनहरण साहू ने अपने क्षेत्र के धोबनपुरी, सोरर ,अर्जुनी, चिरचारि ,सोहपुर में मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किए।
कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के साथ पूर्ण एहतियात बरतने के निर्देश दिए। अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने शासन की संचलित विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

निरीक्षण के दौरान उक्त ग्रामो के सरपंच ,पंच, सेक्टर प्रभारी व प्रमुख कार्यकतागण उपस्थित थे

चुनेश साहू 7049466638