कब्र से युवती का शव निकालकर सेक्स की कोशिश में 51 वर्षीय शख्स को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कब्र से शव निकालकर सेक्स की कोशिश में 51 वर्षीय शख्स गिरफ्तार

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

पुलिस ने असम के धीमाजी जिले में 51 वर्षीय एक शख्स को 14 लाश की नाबालिग के शव को कब्र से निकालकर उसके साथ सेक्स की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया है। उस लड़की की मौत संदेहास्पद स्थिति में हुई थी, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे दफना दिया था। 18 मई के गांव वालों ने आरोपी अकान साइक्या को ऐसा करते हुए पकड़ा था।

धीमाजी के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एसपी) धनंजय घनावत ने कहा, ?लड़की की मौत 17 मई को संदेहास्पद परिस्थित में हुई और उसके बाद उसी रात को उसके परिवार वालों ने शव को दफना दिया था, जो गांव के करीब ही था। कुछ गांववाले भी उस वक्त मौजूद थे।?


लेकिन 18 मई की दोपहर बाद कुछ मछुआरों ने यह नोटिस किया कि आरोपी शव के साथ रेप की कोशिश कर रहा है। आरोपी शख्स ने उस शव को मिट्टी खोदकर कब्र से निकाल लिया था। उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। घनावत ने कहा, ?आरोपी मानसिक तौर पर विक्षिप्त तो नहीं है लेकिन मनोरोगी है। वह हिस्ट्री शीटर भी है।?

आरोपी शख्स ने दो बार शादी की थी और साल 2018 में उसकी एक पत्नी ने उसके ऊपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उसे सजा हुई थी और वह धीमाजी जेल में सजा काट रहा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद कि कोविड-19 महामारी के चलते जेल में कैदियों को कम किया जाए, मार्च के आखिर में उसे छोड़ा गया था।

पुलिस ने इस लड़की के शव को दोबारा क्रब से निकाला जिसे लोगों ने फिर से दफना दिया था। उसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि आरोपी शख्स ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।