पुलिस अधीक्षक देवरिया ने आतंकवाद विरोधी दिवस की दिलाई शपथ*

 

*पुलिस अधीक्षक देवरिया ने आतंकवाद विरोधी दिवस की दिलाई शपथ*

      आज दिनाँक:-21-05-2020 को पुलिस अधीक्षक देवरिया डॉ श्रीपति मिश्र द्वारा पुलिस लाइन देवरिया में आतंकवाद विरोधी दिवस पर शारीरिक दुरी का पालन करते हुए मास्क धारण कर आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलायी गयी।
         इसी क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिष्यपाल द्वारा पुलिस कार्यालय देवरिया के सभी शाखाओं के प्रभारियों/पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाया गया तथा समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों पर कर्मचारियों को शारीरिक दूरी का पालन करवाते हुए अपने अपने  कार्यालय में शपथ दिलाई गई ।