*अस्थाई जेल बनाने की तैयारी, चिह्नित किए जा रहे स्कूल

* अस्थाई जेल बनाने की तैयारी, चिह्नित किए जा रहे स्कूल * की


देवरिया: जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या में इजाफा होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सभी विभाग कोरोना से लड़ने की तैयारी में जुट गए हैं। सबसे ज्यादा परेशानी जेल प्रशासन के सामने आ सकती है। शासन का निर्देश है कि जिस जिले में 20 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज हों, वहां अस्थाई जेल का निर्माण कराया जाए। जिले में अब तक 24 लोग हो गए हैं। इसको देखते हुए जेल प्रशासन ने अस्थाई जेल के निर्माण के लिए पत्र व्यवहार तेज कर दिया है। मंगलवार को जेल अधीक्षक ने डीएम अमित किशोर को पत्र भेजकर किसी विद्यालय को चिन्हित कर अस्थाई जेल के निर्माण की मांग की। इसलिए अस्थाई जेल में नए बंदियों को रखा जाएगा। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने कहा कि जिले में 24 लोग प्रभावित हो गए हैं। ऐसे में अस्थाई जेल का निर्माण जरूरी है।