भारतीय जनता पार्टी की बैठक में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा हुई 

अतीफ जैदी / नजीबाबाद: भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक ग्राम औरंगपुर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष मनोज राठी के आवास पर संपन्न हुई बैठक में सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए क्षेत्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा श्रीमती बिंदु सर्राफ ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार की चल रही योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं पहुंचाने की तथा पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है उन्होंने कहा कि सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रही है अपने संबोधन में चौधरी ईशम सिंह ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे गरीबी रेखा में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं को ले जाना कार्यकर्ताओं का दायित्व है सरकार अनेक योजनाओं को चलाकर  प्रदेश प्रदेश में सभी वर्गों का उत्थान कर रही है इस अवसर पर महेंद्र सिंह प्रधान, डॉ रितेश, अरविंद शर्मा, मनोज राठी, मास्टर कुमुद कुमार, अरविन्द कुमार शर्मा, सुमित गुज्जर, संजीव कुमार, नेहा शुभम सर्राफ़ आदि अनेकों कार्यकर्ता व ग्रामवासी साथ मौजूद रहें।