चंदौली से सटे इस जनपद में शराब पीकर सुनसान में लुढ़के मजदूर,और शरीर का ज्यादातर हिस्सो को नोचकर खा गए कुत्ते

चंदौली से सटे इस जनपद में शराब पीकर सुनसान में लुढ़के मजदूर,और शरीर का ज्यादातर हिस्सो को नोचकर खा गए कुत्ते

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

वाराणसी - जनपद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब पीकर सुनसान स्थान पर लुढ़क गए मजदूर के शरीर का ज्यादातर हिस्सा कुत्तों ने नोंच खाया। सीने से कमर के बीच तो केवल रीढ़ की हड्डी ही बची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लोहता के थाना क्षेत्र के खेवसी पुर गांव में गुरुवार को सुबह ईट के भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर का शव पूजा मार्का ईट के भट्ठे के प्रांगण में सुनसान जगह पर पाया गया। शव मिलने की सूचना पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना थाने और पुलिस चौकी कोटवां को फोन से दी। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह और कोटवां चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह मौके पर पहुंच कर छानबीन की। जेब की तलाशी में आधार कार्ड मिला। इससे पता चला कि उसका नाम गुप्तेश्वर सिंह उर्फ गोविंद सिंह पुत्र पांचू सिंह ग्राम पहाड़ (पनारी) थाना गुमला झारखंड है।

गुप्तेश्वर सिंह पावर मार्का ईट भट्ठा पर रहकर मज़दूरी का काम करता था। गांव के लोगों का कहना है कि वह दो दिन से शराब पीकर दिन में इधर उधर टहल रहा था। बुधवार की शाम भी नशे की हालत में टहलते देखा गया था। सीओ सदर अभिषेक पाण्डेय भी मौके पर पहुंचे और जांच की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मृतक शराब के नशे का आदी था। जानवरों के नोचने की आशंका है। इसी आधार पर जांच चल रही है। उसके परिवार के लोगों से सम्पर्क किया जा रहा है। बताते हैं कि भिटारी गांव के संतोष पटेल के भट्ठे पर शव मिला है। जबकि वह शिवपुर के परमानन्द पाण्डेय के ईंट भट्ठा पर काम करता था।