कई वर्षों से दबंग लेखपाल द्वारा किया गया पंचायत भवन /आंगनवाड़ी केंद्र पर कब्जा ।

अतरौलिया। बता दें कि क्षेत्र के ग्राम सभा प्रतापपुर छतौरा स्थित आंगनवाड़ी केंद्र/ पंचायत भवन केंद्र है। ग्रामीणों द्वारा आरोप लगाया गया कि विगत कई वर्षों से पर स्थानीय ग्राम निवासी पेशे से लेखपाल सुरेश तिवारी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर कई वर्षों से कब्जा जमाया गया है ।जिसमें भूसा ,पंपिंग सेट ,लकड़ी ,ट्रैक्टर का कल्टीवेटर आदि रखा जा रहा है ।जिसकी शिकायत स्थानीय ग्राम वासियों द्वारा कई बार उच्च अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस पर कुछ भी कार्रवाई नहीं हुई। वहीं स्थानीय ग्राम वासियों ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र में लगभग 3 वर्षों से लेखपाल सुरेश तिवारी द्वारा कब्जा कर लिया गया है, जिसमें भूसा आदि रखा जाता है ।वहीं इसकी साफ-सफाई भी नहीं हो पाती। सफाई कर्मी अख्तर ने बताया की लगभग तीन-चार माह से हम यहां पर तैनात हैं तब से यह आंगनवाड़ी केंद्र लेखपाल के ही कब्जे में है और इसमें सभी सामान रखा जाता है। वही ग्राम सभा सचिव द्वारा पूछे जाने पर बताया गया कि ऐसी कोई बात नहीं है ।कमरा खाली करा दिया गया है ,और वहां कुछ नहीं है ।सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई करा दी गई है ।मौके पर जाकर देखने पर अभी सब कुछ उसी तरह लेखपाल के कब्जे में ही है। वहीं स्थानीय ग्रामीणों व सफाई कर्मियों ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र पर लगा हैंडपंप भी चोरी हो गया है। जिससे यहां पानी की भी समस्या बनी रहती है।