आबकारी इंस्पेक्टर ने  शराब की दुकानो को किया सील*

 

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

शहाबगंज(चन्दौली) -शासन के निर्देश पर आबकारी इंस्पेक्टर चंदौली के नेतृत्व में शहाबगंज थाना क्षेत्र के अंग्रेजी शराब की दुकानें देसी शराब की दुकानें और बीयर की दुकानों को सील कर दिया गया विभागीय कार्यवाही  से अनुज्ञापियो में खलबली मची हुई है लॉक डाउन को पूर्ण रूप से सफल बनाने को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा कमर कस लिया गया है इस क्रम में बुधवार को आबकारी इंस्पेक्टर   अपने पूरे दलबल के साथ शहाबगंज थाना क्षेत्र में पहुचे और सभी दुकानों को सील कर दिया  आबकारी इंस्पेक्टर के द्वारा बताया गया कि जिलाधिकारी चन्दौली के निर्देश पर वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए व लॉक डाउन का सही तरीके से पालन करने के लिए सभी दुकानों को सील किया जा रहा है