चंदौली- जनपद के इस गांव में  मिला अधेड़ महिला का शव, फैली सनसनी, मौके पर नहीं पहुंची पुलिस

जनपद के इस गांव में  मिला अधेड़ महिला का शव, फैली सनसनी, मौके पर नहीं पहुंची पुलिस

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

चंदौली/डीडीयू नगर- कोतवाली क्षेत्र के गांव रौना गांव के पास  गंगा किनारे अधेड़ महिला का नदी में एक बहता हुआ शव देखा गया शव को देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया वही देखते ही देखते आस-पास के गांव सहित तमाम ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और  ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दिया  लेकिन वही नदी में बहते हुए  शव  की जांच करने तथा  उसको अपने कब्जे में लेने के लिए देर शाम तक पुलिस प्रशासन मौके पर नहीं पहुंच सकी  जिसको लेकर चर्चा का विषय बना रहा और लोग वापस अपने घर को लौट गए