इलिया - पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 12 घंटे में ही  किसान के हत्यारे को कर लिया गिरफ्तार,एडिशनल एसपी ने किया खुलासा

चंदौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 घंटे में ही  किसान के हत्यारे को कर लिया गिरफ्तार,एडिशनल एसपी ने किया खुलासा 

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

चंदौली/इलिया- थाना क्षेत्र के जिगना गांव में  रविवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा गांव से बाहर अपने बंगले पर सो रहे गांव निवासी किसान राम दुलारे और कपिल देव यादव 55 वर्ष की धारा धार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई और हत्या करने के बाद हमलावर बदमाश मौके से भाग निकला था जहां सुबह होने पर आसपास के लोगों ने जब बंगले पर जाकर देखा तो राम दुलारे मृत अवस्था में पड़े हुए थे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दिया जिसके बाद किसान की हत्या के मामले को संज्ञान में लेते हुए चंदौली पुलिस अधीक्षक हेमंत कुटियाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए जहां पर घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच का निर्देश दिए और मौके पर क्राइम ब्रांच की टीम भी पहुंच गई जहां छानबीन में जुट गई और  छानबीन के दौरान क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है और उसी गांव निवासी रामआसरे नामक एक व्यक्ति को बटउवां पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है  एडिशनल एसपी ऑपरेशन वीरेंद्र कुमार यादव ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पहने हुए शर्ट पर खून के कुछ छीटें पाई गयी हैं  और  वही किसान की हत्या में प्रयोग किया गया बांस का डंडा भी बरामद कर लिया गया है और इससे पूछताछ कर छानबीन जारी है

 उक्त मामले के बाबत एडिशनल एसपी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि  मामले का खुलासा कर दिया गया है और क्राइम ब्रांच व पुलिस टीम के प्रयासों से 6 घंटे के अंदर ही हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी और भी पूछताछ किया जा रहा है आगे और  जानकारी मिलने पर खुलासा किया जाएगा