इस वक्त की बड़ी खबर इलिया -  क्षेत्र के इस गांव में अपने बंगले पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, मौके पर पहुंचे सीओ,छानबीन जारी

इस वक्त की बड़ी खबर

 क्षेत्र के इस गांव में अपने बंगले पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से हत्या, मौके पर पहुंचे सीओ,छानबीन जारी

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

 चंदौली/इलिया- क्षेत्र के जिगना गांव में  अपने मकान से कुछ दूरी पर स्थित बंगले पर सो रहे एक किसान की अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया गया  और जब कुछ लोग उनके बंगले की तरफ गए तो कमरे में झांक कर देखा तो वह मृत पड़े थे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल चकिया कोतवाली पुलिस को दिया घटना की सूचना पाकर मौके पर चकिया सीओ  नीरज सिंह पटेल तथा थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार तिवारी मौके पर पहुंच गए प्रस्ताव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया वही मृतक के पुत्र से घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है

 मिली जानकारी के अनुसार इलिया थाना क्षेत्र से जिगना गांव में गांव निवासी  राम दुलारे उर्फ कपिल देव यादव 55 वर्ष प्रतिदिन की तरह  शनिवार की शाम को घर से खाना पीना खाकर गांव के बाहर कुछ दूरी पर बने अपने बंगले पर सोने के लिए चले गए और रात में किसी अज्ञात बदमाशों द्वारा धारदार हथियार से मारकर उनकी हत्या कर दी गई है और हत्या करने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले वहीं जब सुबह हुई  तो आसपास के लोग बंगले के पास गए तो देखा कि राम दुलारे मृत अवस्था में पड़े हुए हैं लोगों ने शोर मचाना शुरू किया मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दिया घटना की सूचना पाकर मौके पर चकिया पुलिस क्षेत्राधिकारी नीरज सिंह पटेल पहुंच गए और राम दुलारे के पुत्र मुलायम से घटना के बाबत पूछताछ किया  और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया  वही किसान की हत्या  से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है