चकिया-  नगर में इस जगह पर तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, सर्च अभियान जारी

चकिया-  नगर में इस जगह पर तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम, सर्च अभियान जारी

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चंदौली/चकिया-  लाक डाउन के बीच  चकिया नगर के लोगों में उस समय हड़कंप मच गया जबकि चकिया नगर स्थित महाराजा काशी नरेश के किले के अंदर जमे हुए झाड़ झंकार के बीच एक तेंदुआ देखा गया  और तेंदुआ आने की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई वही तुरंत महाराजा किला के कर्मचारियों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दिया  जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम सर्च अभियान में जुट गई है और  तेंदुआ की खोजबीन जारी है वहीं  किले के कर्मचारियों ने बताया कि  शुक्रवार की शाम को किले के झाड़ झंकार में तेंदुए को भागते हुए देखा गया था अब तेंदुआ कहां छिपा हुआ है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है हालांकि वन विभाग की टीम सर्च अभियान में जुट गई है