चंदौली- राजस्थान लोक सेवा आयोग की टॉपर बनी जनपद  के इस नगर निवासी गरिमा सिंह

राजस्थान लोक सेवा आयोग की टॉपर बनी जनपद  के इस नगर निवासी गरिमा सिंह

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

चंदौली/डीडीयू नगर-  मुख्यालय स्थित शास्त्रीनगर निवासी गरिमा सिंह ने राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अव्वल स्थान हासिल कर जिले का  मान बढ़ाया है उनकी इस उपलब्धि से माता-पिता के साथ  ही जनपद वासी गदगद हैं  उनका चयन जिला सांख्यिकी अधिकारी के पद पर हुआ है  गरिमा ने जवाहर नवोदय विद्यालय से प्रारंभिक परीक्षा हासिल की 91 फीसद  अंकों के साथ हाई स्कूल की परीक्षा पास की बीएचयू से उन्होंने स्नातक की परीक्षा 85.04  प्रतिशत अंक प्राप्त किया  जबकि आईसीआर भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान से 85 फीसद अंक के साथ स्नातकोत्तर उत्तीर्ण किया वही जेआरएफ जूनियर रिसर्च फैलोशिप वन एट भी क्वालीफाई किया था बेटी के पीसीएस अधिकारी बनने से पिता प्रमोद सिंह  और माता विंध्यवासिनी सिंह के फूले नहीं समा रहे थे  वही पिता ने बताया कि बेटी गरिमा का शुरू से ही पढ़ाई लिखाई में काफी लगाव रहा  गरिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता तथा परिजनों के आशीर्वाद को दिया