दूल्हा दुल्हन ने रखा सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल ,जयमाल के समय बनाई 1 मीटर की दूरी, सैनिटाइजर से हुआ बारातियों का स्वागत, बांटे गए मास्क 

जयमाल के समय दूल्हा दुल्हन ने रखा 1 मीटर की दूरी, सैनिटाइजर से हुआ बारातियों का स्वागत, बांटे गए मास्क

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

लॉकडाउन में दूसरों के लिए नजीर पेश कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सोमवार को एक ऐसी शादी हुई। जिसमें लॉकडाउन के नियमों का पालन किया गया। यहां तक दूल्हा दुल्हन ने भी जयमाल की रस्म के समय एक मीटर का फासला रखा।
हमीरपुर के छानी बुजुर्ग में अनोखी शादी देखने को मिली। जहां सैनिटाइजर से हाथ साफ कराने के बाद बरातियों को सबसे पहले मास्क बांटे गए। छानी बुजुर्ग गांव निवासी वीरनारायण ने पुत्री प्रिया की शादी ग्राम छानी खुर्द निवासी कामता प्रसाद पांडेय के पुत्र शिवाकांत से तय हुई थी।

विवाह की तिथि 19 अप्रैल को लॉकडाउन के चलते सभी परेशान थे। तय महूर्त मे शादी करने के लिए युक्ति निकाली गई। दूल्हे के साथ मात्र पांच बराती विवाह संपन्न कराने पहुंच गए। वधु पक्ष ने भी जिम्मेदारी निभाते हुए पहले सैनिटाइजर से बरातियों के हाथ साफ कराए।

जिसके बाद सभी को मास्क पहनाए गए। वरमाल से लेकर फेरों तक शिवकांत व प्रिया ने सोशल डिस्टेंस का पालन किया। जयमाल में इत्र की जगह सैनिटाइजर छिड़का गया। पंडित जी ने भी उचित दूरी का पालन करते हुए मंत्रोच्चार किया। कुल 10 लोगों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ यह विवाह समारोह चर्चा का विषय बना हुआ है।