चकिया - बाबा साहब ने संविधान के जरिए लोगों को बराबरी का दिया अधिकार-दिव्या जायसवाल 

बाबा साहब ने संविधान के जरिए लोगों को बराबरी का दिया अधिकार-दिव्या जायसवाल

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया-भारतीय संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर की जयंती पर चंदौली जनपद की भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिव्या जयसवाल ने कहा कि अंबेडकर जी के ही प्रयासों का प्ररिणाम है न केवल भारत में बल्कि पूरे दुनिया में सामाजिक भेदभाव के खिलाफ आवाज़ उठी। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने बाबा साहेब को जीवित रहते वह सम्मान नहीं दिया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। उनकी मृत्यु के 4 दशक बाद उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया, लेकिन भाजपा सरकार उनके प्रस्तावों को एक वास्तविकता बनाने के लिए प्रयास कर रही है।