इलिया- क्षेत्र के इस गांव में बाइक के धक्के से युवक घायल,भर्ती 

इलिया- क्षेत्र के गांव में बाइक के धक्के से युवक घायल,भर्ती 

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

चंदौली/इलिया- थाना क्षेत्र के कुशहा गांव मे शुक्रवार को वाइक के चपेट मे आने से गांव के
   विक्रमादित्य सिंह 60 वर्ष घायल हो गये। जिनका इलाज एक निजी चिकित्सालय मे कराया गया।
गांव के ही प्रिंस तिवारी दोपहर मे तेज रफ्तार मे वाइक से जा रहे थे। कि रास्ते से जा रहे विक्रमादित्य सिह को धक्का मार दिया। जिससे उनके कमर में चोट  आई। विक्रमादित्य के परिजनो ने 
ने प्रिंस तिवारी के खिलाफ लिखित तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत कराया है । थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि  विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है ।