चकिया - दुकानदार ग्राहकों से कर रहे दादागिरी, प्रिंट मूल्य से वसूल रहे हैं ज्यादा पैसे, अधिकारी बेखबर

दुकानदार ग्राहकों से कर रहे दादागिरी, प्रिंट मूल्य से वसूल रहे हैं ज्यादा पैसे, अधिकारी बेखबर

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

चंदौली/चकिया- केरोना वायरस को लेकर जहां देश परेशान है  जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पूरे देश को 21 दिनों तक के लिए लॉक डाउन कर दिया गया है 
 वही लगातार लोगों से अपने घरों में रहने तथा घर के बाहर ना निकलने की अपील की जा रही है और सामाजिक संस्थाओं समाजसेवियों के द्वारा लोगों को उनके घरों तक खाद्यान्न सामग्री पहुंचाई जा रही है कुछ लोगों को जरूरी सामान लेने के लिए बाजार में निकलना पड़ रहा है
 और  जहां एक तरफ शासन का निर्देश शहर की कोई भी दुकानदार किसी भी सामान को प्रिंट मूल्य से ज्यादा दाम  नहीं लेकर बेचेगा और  प्रिंट मूल्य के दाम से ही  ग्राहकों को सामान देगा वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया  कि अगर कोई भी दुकानदार  ज्यादा दाम पर कोई सामान भेजता है तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को या विभागीय अधिकारियों को अवगत कराएं जिससे उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके

 लेकिन  चंदौली के चकिया नगर पंचायत में कुछ ऐसा देखने को मिला है जहां पर शासन के निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और उनके आदेशों को ताक पर रखकर उच्च दामों में दुकानदारों द्वारा ग्राहकों को सामानों की बिक्री की जा रही है जिससे ग्राहकों को मजबूरी में लेना पड़ रहा है जब ग्राहकों द्वारा दाम बढ़ोतरी के बारे में पूछा जा रहा है तो दुकानदारों द्वारा सीधे कहा जा रहा है कि  सीएम या पीएम द्वारा कुछ भी कहा जाए हम अपने नाम से बेचेंगे जिसको लेना हो वह ले अन्यथा दुकान पर न आये  जिससे ग्राहकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ग्राहक  महंगे दामों में सामान खरीदने को मजबूर है

 जहां नगर में कुछ  दुकानदारों द्वारा ग्राहकों से प्रिंट मूल्य से ज्यादा पैसा लेकर सामानों की बिक्री की जा रही है और इसके बारे में विभागीय अधिकारियों को अभी तक कोई भी जानकारी नहीं है हालांकि विभागीय अधिकारियों  के संज्ञान में मामला डाल दिया गया है  अब देखना यह है कि क्या खबर लिखे जाने के बाद विभागीय अधिकारी दुकानदारों के खिलाफ ग्राहकों से अवैध वसूली तथा ज्यादा दाम पर सामान बेचकर पैसा लेने के काम पर रोक लगा पाते हैं या नहीं या इसी तरह दुकानदारों की ग्राहकों पर दादागिरी चलती रहती है