नहर विभाग के जिम्मे निर्माण, लेकिन गड्ढे भरने में भी बरती जा रही कथित लापरवाही; मटेरियल के अनुपात पर भी सवाल, जिलाधिकारी महोदय से निष्पक्ष जांच की दरकार!

बिलग्राम वैफरिया रजवाहा संपर्क मार्ग पर निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल!

नहर विभाग के जिम्मे निर्माण, लेकिन गड्ढे भरने में भी बरती जा रही कथित लापरवाही; मटेरियल के अनुपात पर भी सवाल, जिलाधिकारी महोदय से निष्पक्ष जांच की दरकार!

#Hardoi 

जिले के बिलग्राम क्षेत्र में वैफरिया रजवाहा संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। पहले इस सड़क का निर्माण यूपीईडा (UPIDA) के माध्यम से कराया जा रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से काम रोक दिया गया। अब सड़क निर्माण की जिम्मेदारी नहर विभाग को सौंपी गई है।

मगर हुजूर, सड़क बनाना सिर्फ मिट्टी डालने और गिट्टी बिछाने का नाम नहीं है, बल्कि जनता की गाढ़ी कमाई से होने वाले सरकारी काम में गुणवत्ता और ईमानदारी भी जरूरी है। मौके पर निर्माण कार्य को देखकर स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहे हैं कि जब सड़क के गड्ढे ही ठीक ढंग से नहीं भरे जा पा रहे हैं, तो आखिर मजबूत सड़क का सपना कैसे पूरा होगा?

इतना ही नहीं, निर्माण में इस्तेमाल हो रहे मटेरियल के अनुपात को लेकर भी आशंकाएं जताई जा रही हैं। यदि सामग्री का मिश्रण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं है, तो सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े होना लाजिमी है।

अब सवाल जिलाधिकारी महोदय से है!

क्या संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी? क्या तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर सामग्री की गुणवत्ता, अनुपात और निर्माण की मोटाई की जांच करेगी? आखिर जनता के आवागमन से जुड़ी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी क्यों हो?

जिलाधिकारी महोदय से जनहित में विनम्र गुजारिश है कि बिलग्राम वैफरिया रजवाहा संपर्क मार्ग का स्वयं संज्ञान लेकर निष्पक्ष तकनीकी जांच कराएं और यदि कहीं अनियमितता या मानकों की अनदेखी मिले तो जिम्मेदारों पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें।

क्योंकि हुजूर, सरकारी सड़क किसी अधिकारी या ठेकेदार की निजी जागीर नहीं, यह जनता की अमानत है। अमानत में खयानत नहीं होनी चाहिए!

_स्वतंत्र पत्रकार, डी.डी. शुक्ला

#MYogiAdityanath #DMHardoi #BreakingNews