26 दिसंबर को दो ट्रेनें 4 घंटे देरी से चलेंगी, यात्रा से पहले चेक करें समय

26 दिसंबर को दो ट्रेनें 4 घंटे देरी से चलेंगी, यात्रा से पहले चेक करें समय

ब्रुंदामल स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भुवनेश्वर-नई दिल्ली और विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस का समय बदला

ईस्ट कोस्ट रेलवे के ब्रुंदामल (BQX) स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते रेल प्रशासन ने 26 दिसंबर 2026 को संचालित होने वाली दो ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव किया है। दोनों ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 4 घंटे पुनर्निर्धारित होकर रवाना होंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, गाड़ी संख्या 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 26 दिसंबर को भुवनेश्वर से अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 4 घंटे की देरी से रवाना होगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस भी 26 दिसंबर को विशाखापट्टनम से निर्धारित समय के बजाय 4 घंटे पुनर्निर्धारित होकर चलेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।