वर्दी का रुतबा तो बहुतों ने दिखाया, मगर दिलों पर राज करने का हुनर हर किसी के बस की बात नहीं!

वर्दी का रुतबा तो बहुतों ने दिखाया, मगर दिलों पर राज करने का हुनर हर किसी के बस की बात नहीं!

कोतवाली शहर के कोतवाल कमलेश अवस्थी ने दी भावभीनी विदाई, सीतापुर स्थानांतरण पर उज्ज्वल भविष्य की कामना

#Hardoi 
.
आज कोतवाली शहर में एक ऐसे नेकदिल और जनप्रिय कोतवाल की विदाई समारोह में उपस्थिति दर्ज कराकर उनकी सेवाओं की सराहना की गई, जिनकी कार्यशैली और व्यवहार ने आम जनता के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई।

स्थानांतरण होकर सीतापुर जा रहे कोतवाल साहब के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में कमलेश अवस्थी, राष्ट्रीय महासचिव विकल्प मोर्चा एवं जिला उपाध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद हरदोई ने उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वर्दी पहनना बड़ी बात नहीं, बल्कि वर्दी की गरिमा रखते हुए जनता के सुख-दुख में खड़े रहना असली पुलिसिंग है।

उन्होंने कहा कि कुछ अधिकारी कुर्सी पर बैठकर हुकूमत करते हैं, लेकिन कुछ अपने व्यवहार, ईमानदारी और जनसेवा से जनता के दिलों में जगह बनाते हैं। ऐसे नेक इंसान जहां भी जाते हैं, अपनी कार्यशैली और अच्छे व्यवहार की छाप छोड़ जाते हैं।

कमलेश अवस्थी ने कोतवाल साहब के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए महाकाल से प्रार्थना की कि बाबा भोलेनाथ सदैव उनकी रक्षा करें, उन्हें स्वस्थ और सुरक्षित रखें तथा सीतापुर में भी इसी तरह जनता की सेवा करने और लोगों के दिलों पर राज करने की शक्ति प्रदान करें।

आखिर में बस इतना ही_

वर्दी की चमक से नहीं, किरदार की धमक से पहचान होती है,जनता के दिल में जगह बनाने वालों की अलग ही शान होती है।
थाना बदले, जिला बदले, मगर सेवा का जज्बा कम न हो,महाकाल की कृपा रहे, आपके सिर पर कभी कोई गम न हो।

डी डी शुक्ला पत्रकार 
MYogiAdityanath UP Police Pro Cell Hardoi