जिला कृषि अधिकारी ने उर्वरकों की दुकानों में आकस्मिक की छापेमारी 

जनपद के किसानों को सुगमता पूर्वक एवं निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला कृषि अधिकारी के द्वारा बिलंदा, लोधीगंज फ़तेहपुर एवं बिसौली, स्थित उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक रूप से छापेमारी की गई। शिवानी खाद भण्डार, न्यू गुप्ता खाद भण्डार, बिलन्दा, कृष्ण खाद भण्डार, न्यू प्रकाश खाद भण्डार, लोधीगंज, आर के मौर्य खाद भण्डार, सुशील ट्रेडर्स ,जितेंद्र ट्रेडर्स बिसौली, जय करूँ बाबाखाद भण्डार एवं लक्ष्मी ट्रेडर्स जमालपुर का औचक निरीक्षण किया गया। वितरण पंजिका अद्यतन न होने पर शिवानी खाद भण्डार एवं न्यू गुप्ता खाद भण्डार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।मौर्या खाद भण्डार जमालपुर को दुकान बंद कर भाग जाने और सुशील ट्रेडर्स बिसौली द्वारा कृषकों को कैशमेमो न देने, अभिलेख व वितरण पंजिका, रेट स्टॉक बोर्ड अद्यतन न रखने के करने के कारण उर्वरक लाइसेंस लाइसेंस निलंबित किया गया।
जनपद के सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि कृषकों को उनकी जोत (फॉर्मर रजिस्ट्री)के अनुसार, निर्धारित दरों पर व बिना किसी टैगिंग के उर्वरक विक्रय करें। कृषकों को पास मशीन की पर्ची अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए एवं रेट व स्टॉक बोर्ड भी नियमित अद्यतन रखे अन्यथा उर्वरकों की ओवर रेटिंग मानते हुए उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धाराओं में कठोर कार्यवाही की जाएगी।