रेजांगला शौर्य दिवस पर वीर अहीर शहीदों को किया गया नमन, हरदोई में उमड़ा यदुवंशी समाज का जनसैलाब

रेजांगला शौर्य दिवस पर वीर अहीर शहीदों को किया गया नमन, हरदोई में उमड़ा यदुवंशी समाज का जनसैलाब

मीरा मैरिज लॉन में श्रद्धा और सम्मान के साथ आयोजित हुआ कार्यक्रम, 1962 के युद्ध में 114 वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान को किया गया याद

#हरदोई

.

रेजांगला शौर्य दिवस के अवसर पर बुधवार, 18 नवंबर को हरदोई के मीरा मैरिज लॉन में अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में यदुवंशी समाज के सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर 1962 के भारत-चीन युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर अहीर जवानों को नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रेजांगला की ऐतिहासिक लड़ाई का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय सैनिकों ने विषम परिस्थितियों में अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया था। 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 114 वीर अहीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनका बलिदान भारतीय सैन्य इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रेजांगला के वीरों की शहादत केवल एक समाज की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की गौरवगाथा है। उनका अदम्य साहस आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।

कार्यक्रम में राजेंद्र प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष सैनिक, राजीव यादव प्रमुख महासचिव यदुवंशी महासभा हरदोई, ठाकुर प्रसाद यादव, शरद कुमार यादव, रामविलास यादव, अरविंद यादव, राजेंद्र सिंह यादव, संतोष कुमार यादव, प्रेमचंद यादव, राजीव कुमार यादव, रविंद्र पाल, अभय प्रताप यादव, रवि, सुरेश पाल, बाबूराम यादव, शैलेंद्र यादव, बादल यादव, आकाश यादव, आशीष यादव, रिंकू यादव, वेदराम यादव, पंकज यादव, सरोज यादव एवं कसीस यादव सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के आयोजक एवं अखिल भारतीय यदुवंशी महासभा के जिलाध्यक्ष हरिनाम सिंह यादव ने उपस्थित सभी सम्मानित लोगों का आभार व्यक्त किया।

रेजांगला के वीरों की शहादत को शत-शत नमन, उनका शौर्य और बलिदान सदैव देशवासियों के दिलों में जीवित रहेगा।

#akhileshyadavsamajwadiparty #hardoi