लेमरू थाना क्षेत्र के ग्राम खैरभवना में धारदार हथियार से युवक पर हमला, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस 

CITIUPDATE NEWS/संतोष सारथी/जिले के लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरभवना में चाकुबाजी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उपचार के दौरान युवक की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे उपचार हेतु बिलासपुर रेफर कराया गया है।

घटना गुरुवार - शुक्रवार की दरमियां रात की बताई जा रही है, जहां खैरभवना में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होने आए युवक राकेश कंवर (25) से अज्ञात युवक से झड़प हुई, जिसने हिंसक रूप लिया और धारदार हथियार से वार किया गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु बिलासपुर अस्पताल रेफर किया गया। मामले में लेमरू पुलिस ने जॉच शुरू कर दी हैं। फिलहाल घटना की वजह और आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।