भगवत कथा देती है सद्भाव भाईचारे और सत्कर्म की प्रेरणा-कुंवर अजयपाल सिंह 

ऊंचाहार,रायबरेली।क्षेत्र के गांव पूरे राठौरन में चल रही श्रीमद भगवत कथा के वेद व्यास पर विराजमान कथा वाचक परम श्रद्धेय आचार्य महेंद्र कृष्ण कन्हैया जी ने मंगलवार को श्रीमद्भागवत के अंतिम दिन लोक कल्याण कथा की सुनाई।वही श्रीमद् भागवत कथा में क्षेत्र के लोकप्रिय नेता और पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह पहुंचे कथा श्रवण कर उन्होंने लोगों से कहा कि हमारे जीवन की कठिनाइयों को सरल बनाने वाली भगवत कथा हमें सद्भाव भाईचारे और सत्कर्म की प्रेरणा देती है।उन्होंने कहा कि यह कथा हमें याद दिलाती है कि हमारा यह जीवन और प्रत्येक सांस अत्यंत मूल्यवान है,इसे केवल भौतिक सुखों या पशुवत प्रवृत्ति में ही व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए।कथा श्रवण से मन निर्मल होता है और समाज में सद्भाव,भाईचारा तथा अच्छे कर्म करने की प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा कि कथा हमें सिखाती है कि कर्म करना हमारा अधिकार और कर्तव्य है,परंतु हमें फल की आसक्ति के बिना जीवन में निष्ठापूर्वक कार्य करना चाहिए।कठिन समय या आर्थिक संकट के दौरान भी भागवत कथा सुनने से मन शांत होता है,जिससे धैर्य और सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्होंने कहा कि यह कथा संसार त्यागना नहीं सिखाती, बल्कि परिवार और समाज की जिम्मेदारियों को निभाते हुए हृदय में भक्ति और परमपिता परमात्मा से जुड़े रहना सिखाती है।इससे पूर्व कथा पंडाल में पहुंचने पर मुख्य यजमान शिव प्रताप सिंह राठौर और अन्य ग्रामीणों ने पूर्व विधायक का स्वागत किया।इस मौके पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष बाबा ज्ञान सिंह,ग्राम प्रधान धनराज यादव गंगा बक्स सिंह,कोमल यादव,शिव शंकर मिश्र,राजू सिंह,राम सिंह,ओम प्रताप सिंह,भानु प्रताप सिंह , रणवीर सिंह,पप्पू अग्रहरि,सुंदर सिंह,गोलू तिवारी,अनिल सिंह आदि मौजूद थे ।