मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पीलीभीत दौरे से पहले हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, और अखिल हिंदू महासभा बीसलपुर के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी सहित कई कांग्रेसियों को किया गया हाउà¤

रिपोर्ट राजेश गुप्ता
लोकेशन/पीलीभीत
मो 9719672920


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के पीलीभीत दौरे से पहले हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा, और अखिल हिंदू महासभा बीसलपुर के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी सहित कई कांग्रेसियों को किया गया हाउस अरेस्ट।

प्रशासन की कार्रवाई पर उठाए सवाल

पंकज शर्मा बोले- भाजपा को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया, आज अपनी ही सरकार में जनता की आवाज उठाने से रोका जा रहा है।

पीलीभीत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पं. पंकज शर्मा और अखिल भारत हिंदू महासभा बीसलपुर के नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी सहित कई कांग्रेसियों को पुलिस द्वारा उन्हें घर में नजरबंद किए जाने का आरोप लगाया है। पंडित पंकज शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।
पं. पंकज शर्मा के अनुसार, उन्हें रात से ही पुलिस ने घर में नजरबंद कर रखा है। उनका आरोप है कि वह पीलीभीत की प्रमुख जनसमस्याओं और जनहित से जुड़े मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने उठाना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें ऐसा करने से रोकने के लिए यह कदम उठाया।
उन्होंने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि हिन्दू महासभा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा को मजबूत करने के लिए तन-मन से संघर्ष किया है।सपा सरकार के दौरान भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने संघर्ष किया और मुकदमे झेले, लेकिन अब अपनी ही सरकार में नजरबंद किए जा रहे हैं।
पं. शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि यदि अपनी सरकार में भी जनता की समस्याएं उठाने का अधिकार नहीं है तो आखिर वे अपनी बात किसके सामने रखें। उन्होंने कहा कि संगठन ने कभी सत्ता से पद या सुविधाएं नहीं मांगीं, बल्कि हमेशा जनता के अधिकार और सम्मान के लिए आवाज उठाई है।

उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर उनसे इतना डर क्यों है? क्या पीलीभीत की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाना अपराध है? उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका विरोध किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि अन्याय और गलत व्यवस्था से है।
हिन्दू महासभा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता के हितों की आवाज पहले भी उठाई जाती रही है और आगे भी उठाई जाती रहेगी।

हिंदू महासभा के बीसलपुर नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी बोले? मुख्यमंत्री के दौरे से पहले ही मुझे क्यों नजर बंद किया गया है आखिर प्रशासन को किस बात का डर है।

इसके अलावा जिले में कॉंग्रेसियों को हिरासत में लिया गया।शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार,छात्र कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा और जिला महासचिव मो.अजीम को बिना किसी लिखित आदेश, बिना किसी कानूनी आधार के हाउस अरेस्ट किया गया है।
जबकि शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार अपने आवास पर नही है इसके बाद भी पुलिस उनके घर पर बैठी है।कॉन्ग्रेस प्रवक्ता हेमन्त मिश्रा एडवोकेट ने बताया कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या करके तानाशाही रवैया अपना रही है बगैर किसी आदेश के कॉन्ग्रेस पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट करना गैरकानूनी है भाजपा सरकार को विपक्ष से भय व्याप रहा है।हमारे पदाधिकारी गण को हिरासत में लेकर निंदनीय कार्य कर रही है। लोकतांत्रिक विरोध जारी रहेगा।