जम्मू मंडल में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

जम्मू मंडल में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई एकता की शपथ, आरपीएफ जवानों सहित रेलकर्मियों ने निकाली एकता दौड़

जम्मू। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देशों और ?एक भारत श्रेष्ठ भारत? की भावना को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक जम्मू विवेक कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ मंडल अभियंता शुभम पवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों और रेल कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर सभी रेलकर्मियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा में अपना योगदान देने और सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों एवं दूरदर्शिता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

आरपीएफ जवानों और रेलकर्मियों ने लगाई एकता दौड़

शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश देने के लिए मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार के नेतृत्व में ?रन फॉर यूनिटी? का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ के माध्यम से प्रतिभागियों ने देश की एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकजुटता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जम्मू मंडल के प्रमुख विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी और मुख्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन के माध्यम से रेल प्रशासन ने सरदार पटेल के आदर्शों को अपनाने और राष्ट्र की एकता को मजबूत बनाने का संदेश दिया।