कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ का संचालन आंशिक रूप से निरस्त तो कई के समय में बदलाव

कानपुर अनवरगंज स्टेशन पर तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनें प्रभावित, कुछ का संचालन आंशिक रूप से निरस्त तो कई के समय में बदलाव

31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक यात्रियों को हो सकती है परेशानी, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की कमीशनिंग के चलते रेलवे ने जारी की सूचना

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के अंतर्गत कानपुर अनवरगंज रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली की कमीशनिंग का कार्य किया जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते रेल प्रशासन ने 31 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का निर्णय लिया है। इसके तहत कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण और ओरिजिनेशन, कई ट्रेनों की री-शेड्यूलिंग तथा कुछ ट्रेनों का मार्ग में रेग्युलेशन किया जाएगा।

इन ट्रेनों का बदलेगा संचालन

रेलवे के अनुसार, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर सेंट्रल दैनिक ट्रेन संख्या 64607 को 31 अक्टूबर तथा 2 से 4 नवंबर तक गोविंदपुरी तक संचालित किया जाएगा। फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज ट्रेन संख्या 55348 को 31 अक्टूबर तथा 2 और 3 नवंबर को रावतपुर तक चलाया जाएगा। कानपुर अनवरगंज-कासगंज ट्रेन संख्या 15037 भी रावतपुर से संचालित होगी।

वहीं, गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज ट्रेन संख्या 15004 को 3 नवंबर और कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर ट्रेन संख्या 15003 को 4 नवंबर को कानपुर सेंट्रल से संचालित किया जाएगा।

इन ट्रेनों के प्रस्थान समय में होगा बदलाव

ट्रेन संख्या 64646 कानपुर सेंट्रल-खजुराहो 31 अक्टूबर और 2 से 3 नवंबर को 50 मिनट तथा 4 नवंबर को 90 मिनट री-शेड्यूल होगी।

ट्रेन संख्या 54155 कानपुर सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज 31 अक्टूबर और 2 से 3 नवंबर को 90 मिनट तथा 4 नवंबर को 180 मिनट देरी से रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर 2 नवंबर को 60 मिनट री-शेड्यूल होगी।

ट्रेन संख्या 12003 लखनऊ-नई दिल्ली 4 नवंबर को 40 मिनट देरी से रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 15084 फर्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज 4 नवंबर को 60 मिनट री-शेड्यूल होगी।

इन ट्रेनों को रास्ते में रोका जाएगा

रेलवे ने 11 ट्रेनों के रेग्युलेशन का भी निर्णय लिया है। इनमें पुरी-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन संख्या 12875 को 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को 75 मिनट तथा 3 नवंबर को 120 मिनट तक लखनऊ-कानपुर सेंट्रल के बीच नियंत्रित किया जाएगा।

इसके अलावा गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन संख्या 11080 को 31 अक्टूबर को 50 मिनट, गोरखपुर-पनवेल ट्रेन संख्या 15065 को 2 और 3 नवंबर को 50 मिनट तथा उदयपुर-कामाख्या ट्रेन संख्या 19615 को 2 नवंबर को 40 मिनट नियंत्रित किया जाएगा।

इसी तरह गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल ट्रेन संख्या 15067 को 4 नवंबर को 80 मिनट, लखनऊ-आगरा फोर्ट ट्रेन संख्या 12179 को 30 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल-मधुपुर ट्रेन संख्या 22466 को 20 मिनट तथा अन्य चार ट्रेनों को 15 से 20 मिनट तक विभिन्न स्टेशनों पर नियंत्रित किया जाएगा।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, एनटीईएस या रेलवे हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।