दिवा स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए मध्यरात्रि में रहेगा ब्लॉक, 2 ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

दिवा स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए मध्यरात्रि में रहेगा ब्लॉक, 2 ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा असर

मुंबई। मध्य रेल द्वारा दिवा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के कल्याण छोर पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2026 की मध्यरात्रि विशेष ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यह कार्य रोड क्रेनों की सहायता से किया जाएगा।

रेलवे के अनुसार 1 नवंबर को रात 1:10 बजे से सुबह 4:25 बजे तक मुंब्रा और दातिवली के बीच पांचवीं एवं छठी लाइन पर ब्लॉक रहेगा। इसके चलते ट्रेन संख्या 11099 एलटीटी-मडगांव एक्सप्रेस को निर्धारित समय रात 12:45 बजे के बजाय सुबह 4:00 बजे रवाना किया जाएगा।

वहीं ट्रेन संख्या 12134 मंगलुरु-सीएसएमटी एक्सप्रेस को निलजे स्टेशन पर सुबह 3:34 बजे से 4:25 बजे तक नियंत्रित किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि ट्रेन के बदले हुए समय को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।