पीलीभीत के अमरिया में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर चली गोली। दो सगे भाई सहित एक अन्य व्यक्ति की हुई मौत। हत्या आरोपियों को पुलिस ने असलाह, डंडा सहित किया गिरफ्तार।

*रिपोर्ट / राजेश गुप्ता*
*लोकेशन /थाना अमरिया, पीलीभीत*

पीलीभीत के अमरिया में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर चली गोली।
दो सगे भाई सहित एक अन्य व्यक्ति की हुई मौत।
हत्या आरोपियों को पुलिस ने असलाह, डंडा सहित किया गिरफ्तार।

पीलीभीत के अमरिया कस्बे में देर रात ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। रामलीला कमेटी के हिसाब-किताब को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता पुत्रगण नरेश गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव के रूप में हुई है।
सूचना पर जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव और सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल सहित थाना जहानाबाद और थाना न्यूरिया  की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने घटना के संबंध में जानकारी जुटाकर मीडिया को बताया है आज शाम रात को लगभग साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि अमरिया कस्बे में एक घटना हुई है.दो पक्ष के बीच मारपीट हुई है और उसमें एक पक्ष के द्वारा गोली भी चलाई गई जिसमें तीन व्यक्तियों की मृत्यु होना प्रकाश में आया है,मृतक अंकित गुप्ता, मोहित गुप्ता और कुणाल श्रीवास्तव हैं.मुख्य आरोपी कौशल गुप्ता है, जिसे हिरासत में ले लिया है,दो और आरोपी हर्षित गुप्ता और संतोष गुप्ता को भी हिरासत में लिया गया है। एक लाइसेंस राइफल जो संतोष गुप्ता के नाम से है और एक इल्लीगल तमंचा भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया है प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर विवाद हुआ था, जिसने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया।इससे पहले किसी भी पक्ष ने कोई औपचारिक शिकायत नहीं की थी।
फिलहाल एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना कर लिया है, फॉरेंसिक और साइंटिफिक टीम जांच में जुटी है।