एटा: भाजपा मण्डल अध्यक्ष कि.मो. विक्की ठाकुर ने उपजिलाधिकारी जलेसर को सौंपा शिकायती पत्र.!

*एटा: भाजपा मण्डल अध्यक्ष कि.मो. विक्की ठाकुर ने उपजिलाधिकारी जलेसर को सौंपा शिकायती पत्र।*


जलेसर/एटा:

भाजपा के मण्डल अध्यक्ष विक्की ठाकुर ने बताया कि अप्रैल माह में ग्राम नीमखेड़ा में पकी हुई गेहूं की फसल बिजली के तारों की चिंगारी की वजह से लगभग 60-65 बीघा जलकर राख हो गई थी जिसकी शिकायत जिलाधिकारी महोदय एटा से दिनाक 11/05/26 को की तथा क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा सर्वे भी किया गया परंतु अभी तक किसानो को शासन प्रशासन द्वारा कोई मुआवजा नहीं दिया गया जिसकी माँग को लेकर आज पुनः उपजिलाधिकारी जलेसर से मुलाक़ात कर जल्द किसानो को मुआवजा दिलाने की बात कही ।
इसी क्रम में विकास खण्ड जलेसर के माध्यमिक विद्यालय ग्वालियरा में टूटी पड़ी बाउंड्रीवाल को तत्काल बनवाने व ग्राम पंचायत हसन अलीपुर बसई में टीम बनाकर सफाई कराने की बात कही गई तथा माध्यमिक विद्यालय बड़नपुर की बाउंड्रीवाल भी जर्जर अवस्था में है जिसको तत्काल सही कराने की भी बात कही गई। भाजपा मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा विक्की ठाकुर के साथ यशपाल सिंह व अन्य कई लोग मौजूद रहे। 


रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।