दुर्गा पूजा और विसर्जन स्थलों का प्रभारी निरीक्षक ने किया निरीक्षण, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दुर्गा पूजा और विसर्जन स्थलों का प्रभारी निरीक्षक ने किया निरीक्षण, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 

 

त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील, पुलिस का सहयोग करने का दिया संदेश

 

 

बहराइच/खैरीघाट। आगामी दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक ने थाना क्षेत्र में स्थापित होने वाले दुर्गा प्रतिमा स्थलों तथा विसर्जन स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गढ़ीघाट और एकघरा घाट सहित अन्य संबंधित स्थलों का निरीक्षण किया तथा संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

 

प्रभारी निरीक्षक ने चौकी बैबाही क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित होने वाली दुर्गा प्रतिमाओं के पूजा स्थलों का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से बातचीत कर त्योहार को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

 

 

उन्होंने आयोजकों से कहा कि दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

 

पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई कि त्योहार के दौरान आपसी सद्भाव बनाए रखें और निर्धारित नियमों का पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

 

 

पुलिस का संदेश?

 

 

?यह त्योहार आपका है, कृपया पुलिस का सहयोग बनाए रखें।?

 

 

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा और प्रतिमा विसर्जन के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जा रही है, ताकि सभी लोग त्योहार को हर्षोल्लास और सुरक्षित माहौल में मना सकें।