फिरोजपुर मंडल को एसएलआर लीजिंग से 1.71 करोड़

फिरोजपुर मंडल को एसएलआर लीजिंग से 1.71 करोड़

गंगा सतलुज और जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में एसएलआर लीजिंग अनुबंध, रेलवे को मिलेगा 1.71 करोड़ राजस्व

फिरोजपुर मंडल ने ई-निविदा के माध्यम से ट्रेन संख्या 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12380 जलियांवाला बाग एक्सप्रेस में एसएलआर लीजिंग अनुबंध सफलतापूर्वक आवंटित किया है। इस अनुबंध से रेलवे को तीन वर्षों में करीब 1.71 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

रेलवे के अनुसार, एसएलआर लीजिंग व्यवस्था से ट्रेनों में उपलब्ध स्थान का बेहतर उपयोग होने के साथ रेलवे को अतिरिक्त आय भी होती है। इसके माध्यम से व्यापारियों को अपना सामान एक स्थान से दूसरे स्थान तक तेज और सुरक्षित तरीके से भेजने की सुविधा मिलती है।

ई-निविदा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से अनुबंध आवंटित किए जाने से रेलवे की आय बढ़ाने के साथ व्यापारियों को भी परिवहन की बेहतर सुविधा मिल रही है। रेलवे का कहना है कि इस व्यवस्था से समय और लागत दोनों की बचत होती है और उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा रहा है।