अहमदाबाद मंडल की पांच ट्रेनों के समय में आंशिक बदलाव

परिचालनिक कारणों के चलते अहमदाबाद मंडल से संचालित पांच ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। नए समय के अनुसार 20988 असारवा?उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 अक्टूबर से असारवा से 10 मिनट पहले सुबह 6:40 बजे रवाना होगी और दोपहर 12:10 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

वहीं 20987 उदयपुर सिटी?असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3 अक्टूबर से संशोधित समय के अनुसार चलेगी। 19821 असारवा?कोटा द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस असारवा से 10 मिनट पहले सुबह 8:45 बजे रवाना होगी। इसके अलावा 19315 इंदौर?असारवा वीरभूमि एक्सप्रेस और 20178 आगरा कैंट?असारवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के हिम्मतनगर समेत अन्य स्टेशनों पर आगमन-प्रस्थान समय में बदलाव किया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संशोधित समय की जानकारी अवश्य ले लें। ट्रेन के आगमन, प्रस्थान और ठहराव से जुड़ी अद्यतन जानकारी रेलवे की पूछताछ सेवा पर देखी जा सकती है।