शामलाजी यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य, चार ट्रेनें आंशिक रूप से रहेंगी रद्द

अहमदाबाद। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के उदयपुर?हिम्मतनगर रेलखंड में शामलाजी?न्यू मोडासा नई रेल लाइन से जुड़े कार्य के तहत शामलाजी यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। लाइन संख्या 02 एवं 03 के बीच क्रॉसओवर डालने के लिए होने वाले इस कार्य के कारण कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 19822 कोटा?असारवा एक्सप्रेस 29 सितंबर और 2 अक्टूबर को उदयपुर?असारवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 19821 असारवा?कोटा एक्सप्रेस 30 सितंबर और 3 अक्टूबर को असारवा?उदयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 01905 कानपुर?असारवा विशेष 28 सितंबर और 5 अक्टूबर को उदयपुर?असारवा के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 01906 असारवा?कानपुर विशेष 29 सितंबर और 6 अक्टूबर को असारवा?उदयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

एक ट्रेन मार्ग में एक घंटे नियंत्रित रहेगी

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन संख्या 69243 असारवा?चित्तौड़गढ़ मेमू 4 और 5 अक्टूबर को मार्ग में एक घंटे नियंत्रित की जाएगी। इससे इस ट्रेन के यात्रियों को निर्धारित समय से कुछ अधिक समय यात्रा में लग सकता है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के परिचालन, मार्ग और ठहराव से संबंधित अद्यतन जानकारी राष्ट्रीय ट्रेन पूछताछ प्रणाली से अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।