नमो सेवा अनकही कहानियां के जरिए सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रसंगों को किया जाएगा प्रस्तुत - काली प्रसाद

*रंगमंच पर दिखेगी प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की सेवा यात्रा* 

*नमो सेवा अनकही कहानियां के जरिए सेवा, सुशासन और जनकल्याण के प्रसंगों को किया जाएगा प्रस्तुत : काली प्रसाद* 

देवरिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से चलाए जा रहे ?सेवा संकल्प अभियान? के तहत प्रदेशभर में ?नमो सेवा?अनकही कहानियां? नाम से विशेष नाट्य मंचन का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की सेवा यात्रा, जनकल्याण के लिए किए गए प्रयासों और सुशासन के विभिन्न प्रसंगों को कला एवं रंगमंच के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
यह जानकारी सोमवार को पीडब्ल्यूडी डाक बंगला में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ?नमो सेवा?अनकही कहानियां? कार्यक्रम के तहत विशेष नाट्य मंचनों का आयोजन किया जाएगा।
काली प्रसाद ने बताया कि नाट्य प्रस्तुति में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के कार्यकाल से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा तक की यात्रा को संवाद, अभिनय, संगीत और प्रभावशाली मंचन के माध्यम से दर्शकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें राष्ट्रसेवा, जनकल्याण, अंत्योदय, सुशासन और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को भावनात्मक एवं जीवंत रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास होगा।
उन्होंने कहा कि ?नमो सेवा?अनकही कहानियां? की प्रस्तुति को सरल, संवेदनशील और संगीतमय स्वरूप दिया गया है, ताकि प्रधानमंत्री की सेवा यात्रा और जनकल्याण से जुड़े संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहजता से पहुंचाया जा सके। कुशल कलाकार अपने अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से इन प्रसंगों को मंच पर जीवंत करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस व्यापक अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, सामुदायिक केंद्रों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जनसंवाद स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य कला और नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को प्रभावशाली ढंग से लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान सेवा, सुशासन, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। नाट्य मंचन के माध्यम से इन विषयों से जुड़े प्रसंगों को रोचक और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे आमजन तक अभियान का संदेश सहजता से पहुंच सके।
काली प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा यात्रा को केंद्र में रखकर आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम समाज में सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास हैं। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नागेशपति त्रिपाठी और जिला मीडिया संयोजक प्रभाकर तिवारी भी उपस्थित रहे ।