12 नवंबर से बदलेगा 2 एक्सप्रेस ट्रेनों का समय, यात्रा से पहले यात्री जरूर देखें नई समय-सारणी

12 नवंबर से बदलेगा 2 एक्सप्रेस ट्रेनों का समय, यात्रा से पहले यात्री जरूर देखें नई समय-सारणी

रेलवे प्रशासन ने परिचालनिक कारणों से 2 एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन समय में संशोधन किया है। नई समय-सारणी 12 नवंबर 2026 से प्रारंभिक स्टेशन से प्रभावी होगी। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले संशोधित समय की जानकारी लेने की अपील की है।

संशोधन के तहत ट्रेन संख्या 22688 वाराणसी-मैसूर एक्सप्रेस के बेल्लारी स्टेशन पर आगमन का समय 10:30 बजे से बदलकर 10:50 बजे और प्रस्थान का समय 10:35 बजे से बदलकर 10:55 बजे किया गया है। वहीं तुमकुरु स्टेशन पर ट्रेन अब 16:48 बजे पहुंचेगी और 16:50 बजे रवाना होगी। पहले इसका समय 16:33 और 16:35 बजे था। मांड्या स्टेशन पर आगमन 20:00 बजे और प्रस्थान 20:01 बजे निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22684 लखनऊ-यशवंतपुर एक्सप्रेस के यशवंतपुर स्टेशन पर पहुंचने का समय 13:15 बजे से संशोधित कर 13:00 बजे कर दिया गया है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले रेल मदद, एनटीईएस ऐप या आधिकारिक रेलवे पूछताछ सेवा के माध्यम से ट्रेनों की अद्यतन समय-सारणी की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।