सरकारी व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, जलभराव के बीच जनता के बीच पहुंचे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता

हरदोई में बारिश का कहर: सड़कों पर घुटनों तक पानी, जलभराव से जनजीवन बेहाल

सरकारी व्यवस्थाओं पर उठे सवाल, जलभराव के बीच जनता के बीच पहुंचे सपा नेता रामज्ञान गुप्ता

#हरदोई
.
जिले में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की कलई खोल दी है। शहर के कई इलाकों में सड़कों से लेकर घरों और सरकारी परिसरों तक पानी भर गया है। कलेक्ट्रेट परिसर और अधिकारियों के आवासीय क्षेत्रों में भी जलभराव की स्थिति सामने आने से जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हैं और कई स्थानों पर लोगों को घुटनों तक पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। घरों और दुकानों में पानी पहुंचने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने को लेकर नागरिकों में नाराजगी देखी जा रही है।

जलभराव के बीच जनता के बीच पहुंचे रामज्ञान गुप्ता

इसी बीच समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने पानी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

रामज्ञान गुप्ता ने विशेष रूप से कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश के दौरान यदि किसी परिवार को घर में पानी भरने अथवा सुरक्षित रहने में परेशानी हो तो वह तत्काल उनसे संपर्क करे। उनके अनुसार, बारिश के दौरान जरूरतमंद परिवारों के रहने और भोजन की व्यवस्था में सहयोग किया जाएगा।

बारिश के बीच उनकी इस पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने सराहना जताई। वहीं, लगातार जलभराव के कारण नागरिकों ने प्रशासन और नगर निकाय से प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था कराने की मांग की है।

इस दौरान विकास त्रिपाठी, धर्मेंद्र यादव दीपू, श्याम गुप्ता, शुभम गुप्ता और सच्चिदानंद त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

MYogiAdityanath Allfollower Akhilesh Yadav सूचना विभाग हरदोई Uttar Pradesh Highlights Ram Gyan Gupta आजाद अधिकार सेना पार्टी