किसान महापंचायत में गूंजे भ्रष्टाचार और बिजली-रोड के मुद्दे, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

किसान महापंचायत में गूंजे भ्रष्टाचार और बिजली-रोड के मुद्दे, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

लगभग 300 किसानों ने उठाई समस्याओं के समाधान की मांग, निस्तारण न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

टड़ियावां/हरदोई
.
विकासखंड टड़ियावां के ग्राम बरगदिया, ग्राम सभा सरदापुर में किसानों की महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन अवध राजू गुप्ता संगठन के जिला अध्यक्ष इम्तियाज अली, जिला उपाध्यक्ष राजन अवस्थी, जिला सचिव दिलशाद उर्फ गब्बर गाजी तथा युवा जिला उपाध्यक्ष संदीप वर्मा सहित करीब 300 किसान शामिल हुए।

महापंचायत में किसानों ने ग्राम बरगदिया में कथित भ्रष्टाचार एवं घोटाले के आरोपों के साथ-साथ बिजली, सड़क समेत विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। किसानों ने संबंधित अधिकारी नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

नायब तहसीलदार ने किसानों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। वहीं किसानों ने स्पष्ट किया कि यदि समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन आगे बड़े स्तर पर आंदोलन का रास्ता अपना सकता है।

किसानों ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में भविष्य में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। महापंचायत में किसानों ने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।

Yogi Adityanath Office @highlight Yogi Adityanath