गणेश पंडालों एवं भागवत कथा में पहुंचे अशोक जायसवाल, भगवान गणेश के किए दर्शन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए की प्रार्थना, आयोजन समितियों से की मुलाकात

बैकुंठपुर। श्री गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिलेभर में धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित गणेश उत्सव एवं भागवत कथा कार्यक्रमों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किए और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति की कामना की।अशोक जायसवाल ने गणेश पूजा समिति करजी, सावारावा, गिरजापुर, कंचनपुर, भाड़ी, सरईगहना, पर्चा बस्ती, मंडलपारा, खुटनपारा एवं अमरपुर सहित विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर गणेश पंडालों में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के दर्शन कर क्षेत्र एवं जिलेवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचने पर आयोजन समितियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने अशोक जायसवाल का स्वागत किया। उन्होंने आयोजन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के महत्व पर चर्चा की।

भागवत कथा में भी हुए शामिल

गणेश उत्सव के साथ ही क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में भी अशोक जायसवाल पहुंचे। उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर व्यासपीठ का आशीर्वाद लिया और धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कथा श्रवण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को आपस में जोड़ने के साथ-साथ आपसी भाईचारे, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है।

ग्रामीणों से भी की मुलाकात

अपने दौरे के दौरान अशोक जायसवाल ने विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। गणेश पंडालों में मौजूद श्रद्धालुओं एवं आयोजन समितियों के सदस्यों से बातचीत करते हुए उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी ली।गणेश उत्सव के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में पहुंचने और श्रद्धालुओं के बीच शामिल होने को लेकर आयोजन समितियों एवं ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। इस दौरान उन्होंने सभी को श्री गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्री गणेश से क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की।