जन्म शताब्दी समारोह को लेकर विहिप की बैठक

सुमित गर्ग संवाददाता,

खैरागढ़/जगनेर। कस्बे में जिला सह मीडिया प्रभारी भाजपा डॉ. लवलेश कुमार के निवास पर विश्व हिंदू परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विहिप ब्रज प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार ने आगामी 4 अक्टूबर को होने वाले जन्म शताब्दी समारोह की तैयारियों को लेकर प्रखंड पदाधिकारियों के साथ चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में विभाग संगठन मंत्री सुशील, निधि प्रमुख रविन्द्र परमार, जिलाध्यक्ष सतेंद्र भारद्वाज, जिला सह मीडिया प्रभारी डॉ. लवलेश कुमार, महेश उपाध्याय राना, रिंकू शर्मा, राजा तोमर, शिवकुमार अग्रवाल, धर्मवीर सेन, संजू सक्सेना, अनूप बघेल और सुनील सेन आदि मौजूद रहे।